अशोक नगर: अशोकनगर में किसान उर्वरक के आगामी टोकन संबंधी जानकारी मोबाइल नंबर पर प्राप्त कर सकेंगे
अशोकनगर उपसंचालक कृषि अमित सिंह भदोरिया ने बताया कि जिले के डबल लाक केन्द्र विदिशा रोड़ अशोकनगर एवं एम.पी. एग्रो पुरानी मण्डी अशोकनगर से उर्वरक डी.ए.पी. आदि के आगामी टोकन की तिथि संबंधी समस्त जानकारी के लिए किसान भाई मोबाईल नम्बर 7999818774, 9644969155 पर संपर्क कर टोकन वितरण संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते है।