सुल्तानगंज: आंधी में गिरे विशाल पीपल के पेड़ को वन विभाग ने हटाया, एनएच-80 पर यातायात हुआ सुचारु
सुल्तानगंज प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को आए तेज आंधी-तूफान के कारण भागलपुर-सुल्तानगंज एनएच-80 पर प्रखंड मुख्यालय के समीप कासिमपुर के पास एक विशाल पीपल का पेड़ सड़क पर गिर गया था। पेड़ गिरने से राष्ट्रीय राजमार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। अचानक मार्ग बाधित होने से यात्रियों और स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सा