जगदीशपुर: जादू-टोना के शक में महिला की हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, खेत में गला रेतकर की गई थी हत्या
मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र स्थित भतुवाचक नवटोलिया में महिला हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मृतका की पहचान रूक्मणी देवी के रूप में हुई थी, जिनकी बीते शनिवार देर शाम उनके ही खेत में गला रेतकर हत्या कर दी गई थी।