कानपुर: कैंट पुलिस ने परीक्षा देने आए अभ्यार्थी को दबोचा, उसके आधार कार्ड—10वीं की मार्कशीट में दर्ज थी अलग—अलग दर्ज थी
कैंट थाना क्षेत्र स्थित एलपी इंटर कॉलेज में पुलिस भर्ती परीक्षा के तीसरे दिन प्रथम पाली में प्रवेश पत्र चेकिंग के दौरान अधिकारियों को एक अभ्यार्थी पर शक हुआ। उसके आधार कार्ड और मार्कशीट को चेक किया गया। मार्कशीट और आधार कार्ड में जन्मतिथि अलग—अलग दर्ज थी। अभ्यार्थी फहीम अली हरदोई का रहने वाला है।