कानपुर: कर्नलगंज थाने की पुलिस ने धोखाधड़ी में फरार चल रहे 25 हजार के इनामियां अभियुक्त को किया गिरफ्तार
कर्नलगंज पुलिस टीम ने धोखाधड़ी में लगभग 2 साल से फरार वांछित चल 25000 के इनामियां अभियुक्त नरेश कुमार सोनकर को गिरफ्तार किया है अभियुक्त अपना नाम व पता बदलकर लगभग 2 सालों से भिन्न-भिन्न स्थानों पर रह रहा था।पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल द्वारा अभियुक्त पर 25000 का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने अभियुक्त को सर्विंलांश की मदद से गिरफ्तार किया है।