सिंगरौली: जिले में 35 हजार सरसों, 1511 चना और 1890 क्विंटल मसूर की हुई खरीदी
जिले में समर्थन मूल्य के तहत सरसो, चना एवं मसूर की खरीदी का कार्य पूर्ण हो गया। जिला विपणन अधिकारी के अनुसार जिले में 35 हजार 368 क्विंटल सरसो, 1890 क्विंटल मसूर एवं 1511 क्विंटल चने की खरीदी की गई है।गौरतलब है कि राज्य सरकार ने समर्थन मूल्य के तहत जिले में बनाये गये खरीदी केन्द्रों में निर्धारित तक किसानों से फसल खरीदी गई।