सिंगरौली: नगर निगम क्षेत्र में PM आवास योजना के तहत राशि मिलने के बावजूद मकान नहीं बनाने वालों की संपत्ति होगी कुर्क : निगम आयुक्त
सिंगरौली में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत कई लाभार्थियों ने सरकार से अनुदान राशि तो ले ली, लेकिन मकान नहीं बनाया। इस धोखाधड़ी के सामने आने के बाद नगर निगम ने वार्ड नंबर 28 के 23 हितग्राहियों को नोटिस जारी किया है।नगर निगम आयुक्त डीके शर्मा ने बताया कि छोटे लाल कुशवाहा, गोविंद प्रसाद साकेत, जीतलाल कुशवाहा, गंगा प्रसाद साकेत समेत अन्य लोग शामिल हैं।