सिंगरौली: जयंत गोलाई छोटी बस्ती में मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में इलाज जारी
विन्ध्यनगर थाना के जयन्त पुलिस चौकी के समीपी गोलाई छोटी बस्ती में एक युवक मालगाड़ी की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसके दोनों पैरों में गंभीर चोटें आई हैं जिसका इलाज जिला चिकित्सालय सह ड्रामा सेंटर बैढ़न में चल रहा है। युवक की पहचान मोनू कोल पिता बाबूलाल कोल उम्र 19 वर्ष निवासी बसौडिया थाना बहरी हाल मुकाम गोलाई छोटी बस्ती जयंत के रूप में हुई