रामगंजमण्डी: ऑनलाइन सट्टेबाजी विवाद में कपिल शर्मा के खिलाफ एक और मामला पहुंचा रामगंजमंडी थाने, ₹10 लाख के बदले ₹80 लाख वसूली का आरोप
रामगंजमंडी में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी, कथित वसूली और संपत्ति हड़पने के आरोपों को लेकर भारत शर्मा उर्फ कपिल शर्मा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। हाल ही में एक कोटा स्टोन व्यवसायी द्वारा करोड़ों रुपये की वसूली और धमकियों के आरोप में मामला दर्ज होने के बाद अब एक महिला ने भी धोखाधड़ी और संपत्ति हड़पने का प्रकरण दर्ज कराया है। रविवार शाम करीब 4 बजे मिली जानक