मुंगेर: श्रावणी मेला व बाढ़-सुखाड़ तैयारी की समीक्षा, कांवड़ियों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता : प्रभारी सचिव
Munger, Munger | Jun 3, 2026 पथ निर्माण विभाग के सचिव सह मुंगेर जिला प्रभारी सचिव पंकज पाल (आईएएस) ने मंगलवार को समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में श्रावणी मेला 2026 एवं बाढ़-सुखाड़ 2026 की तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया। उन्होंने संबंधित विभागों को समयबद्ध एवं प्रभावी तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।