बालोद: नाबालिग से दुष्कर्म, गला दबाकर जंगल में बेहोशी की हालत में छोड़ा, बालोद न्यायालय ने आरोपी को सुनाई 20 साल की सजा
Balod, Balod | Jun 24, 2026 बालोद जिला न्यायालय के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एफटीएससी (पॉक्सो) कृष्ण कुमार सूर्यवंशी ने नाबालिग से दुष्कर्म मामले में 51 वर्षीय आरोपी सहदेव नेताम को लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम की धारा 6 के आरोप में 20 वर्ष का सश्रम कारावास व एक हजार रुपए अर्थदंड से दंडित किया।