सोहागपुर: कोतवाली थाना क्षेत्र के शेर चौक के पास दो पक्षों में हुई मारपीट, वीडियो हुआ वायरल
शहडोल जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत शेर चौक के पास बीती रात्रि दो पक्षों में जमकर मारपीट की घटना हुई है,मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया में शनिवार को लगभग 9:00 बजे वायरल हुआ है, वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है की मारपीट हुई है,जिसके बाद स्थानीय लोगों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली है,घटना के काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची है।