सांगानेर: जयपुर के अशोक नगर इलाके में आपसी रंजिश और कब्जे के विवाद में फायरिंग, युवक के पैर में लगी गोली, अस्पताल में इलाज जारी
जयपुर के अशोक नगर थाना इलाके में आपसी रंजिश और कब्जे के विवाद को लेकर फायरिंग का मामला बजे सामने आया है। जयपुर के अशोक नगर इलाके में हुई फायरिंग में शाहिद नाम के युवक के पैर में गोली लगी है। घायल को इलाज के लिए एसएमएस अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर लाया गया। जहां पर उसका इलाज जारी है। वही फायरिंग की घटना के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।