कायमगंज: नवाबगंज क्षेत्र में तेज आंधी से बिजली व्यवस्था हुई चरमरा, 90 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप, कई फीडर हुए बंद
नवाबगंज क्षेत्र में देर रात आई तेज आंधी के कारण बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। नवाबगंज विद्युत उपकेंद्र से जुड़े कई फीडर बंद हो गए।जिससे लगभग 90 गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई।नवाबगंज मार्ग पर ब्लॉक के पास सड़क पर एक बिजली का खंभा भी टूट गया।इसी वजह से कई क्षेत्रों में बिजली गुल रही।एसडीओ धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि जल्द ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।