बोध गया: बुद्ध पूर्णिमा पर बोधगया में निकली भव्य शोभा यात्रा, बोधि वृक्ष के नीचे हुई विशेष प्रार्थना
बुद्ध पूर्णिमा पर बोधगया में भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। शुक्रवार की सुबह 9 बजे शोभा यात्रा 80 फीट ऊंची बुद्ध प्रतिमा स्थल से प्रारंभ होकर महाबोधी मंदिर तक निकाली गई। इस दौरान विभिन्न देशों के बौद्ध मठों से आए भिक्षु और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, जिससे पूरा वातावरण श्रद्धा और भक्ति से सराबोर हो गया।