फुलवरिया: श्रीपुर में बाइक की टक्कर से घायल महिला की गोरखपुर में इलाज के दौरान मौत, परिजनों में मातम, पुलिस जांच में जुटी
श्रीपुर थाना क्षेत्र के बैरागी टोला गांव के मुख्य पथ पर गत शुक्रवार को हुई दर्दनाक सड़क हादसे में 7 वर्षीय महिला गुलाबी देवी की 5 दिन बाद गोरखपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका बैरागी टोला गांव निवासी गोखुला शाह की पत्नी थी। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बुधवार की सुबह 9:00 बजे परिजनों के अनुसार गुलाबी देवी सड़क की तरफ जा रही थी।