गुमला: चरका टांगर जाम टोली में गिरा हाई टेंशन तार, ज़मीन से उठने लगा धुंआ
Gumla, Gumla | Jul 2, 2025 गुमला थाना क्षेत्र के चरका टांगर जाम टोली स्कूल मैदान के समीप बड़ा हादसा टल गया। स्कूल के समीप से गुजरा ग्यारह हजार वोल्ट का हाइ टेंशन तार टूट कर गिर गया। वर्षा के कारण जमीन गीला था। तार गिरने से जमीन से धुआं उठने लगा। जमीन से उठते धुआं देख कर ग्रामीण सहम गए। संयोग कहा जाए कि जब खेत में हाई टेंशन तार गिरा उस दौरान खेत में ना तो कोई किसान था और ना कोई मवेशी।