गुमला: झारखंड प्रदेश प्रतिज्ञा महिला एसोसिएशन ने दिहाड़ी मजदूरों के लिए शेड निर्माण की मांग की
Gumla, Gumla | Jul 2, 2025 झारखंड प्रदेश प्रतिज्ञा महिला एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष देवकी देवी ने बुधवार को नगर पालिका के सिटी मैनेजर को एक महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में दिहाड़ी मजदूरों के लिए शेड निर्माण की मांग की गई है।गुमला शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर गांव से आने वाले बेरोजगार महिला-पुरुष रोजी-रोटी की तलाश में प्रतिदिन जुटते हैं। इनकी संख्या सैकड़ों में होती है।