जशपुर: एम्बुलेंस का इंतजार करते भाई-बहन तड़पते रहे, एक घंटे तक नहीं पहुंची ‘108’, सिस्टम पर उठे सवाल
जशपुर जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के दावों की पोल उस समय खुल गई, जब सड़क हादसे में घायल भाई-बहन को करीब एक घंटे तक एम्बुलेंस नहीं मिल सकी। दोनों सड़क पर तड़पते रहे, लेकिन ‘108’ सेवा से कोई मदद नहीं पहुंची। शुक्रवार की शाम चार बजे मिली जानकारी के अनुसार, बालाझर निवासी कार्तिक और जमुना स्कूटी से पत्थलगांव जा रहे थे। ग्राम खरकट्टा के पास सड़क पर अचानक मवेशी आ