बिजनौर: हल्दौर क्षेत्र में गांव सलाहपुर के पास ट्रेन की चपेट में आकर एक बुजुर्ग महिला की हुई मौत
Bijnor, Bijnor | Dec 21, 2024 बिजनौर के हल्दौर थाना क्षेत्र में सलाहपुर गांव के पास ट्रेन की चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गई। शनिवार समय करीब शाम 5:00 बजे गांव निवासी एक बुजुर्ग महिला रेलवे ट्रैक किनारे बकरी चरा रही थी। अचानक तेज गति से ट्रेन आई जिससे उसकी चपेट में महिला आ गई। जिससे महिला की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।