बिजनौर: बिजनौर के मोहल्ला चाहशीरी में तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक मकान में घुसा, दीवारों में आई दरार
Bijnor, Bijnor | Dec 21, 2024 बिजनौर में शुक्रवार शनिवार की रात्रि करीब 3:00 बजे ट्रक ड्राइवर को नींद की जबकि लगने के कारण तेज रफ्तार ट्रक मोहल्ला चाहशीरी में सोनू के मकान में जा घुसा जिससे मकान की दीवारों में दरार आ गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक ड्राइवर को हिरासत में लिया है। पुलिस ने बाद में ट्रक को भी अपने कब्जे में ले लिया है।