बिजनौर: चांदपुर धनोरा रोड पर पैदल जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हालत गंभीर, जिला अस्पताल में भर्ती
Bijnor, Bijnor | Dec 21, 2024 बिजनौर मे चांदपुर धनोरा रोड पर शुक्रवार शनिवार की मध्य रात्रि करीब 12 बजे आईडियल गर्ल्स स्कूल के पास पैदल जा रहे युवक कों अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से घायल युवक कों अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। जहां पर उसका उपचार चल रहा है। बाद मे अज्ञात वाहन टक्कर मारकर मौक़े से फरार हो गया जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।