सिधौली: आंख अस्पताल मार्ग पर तेज आंधी के दौरान भारी भरकम पेड़ हाई टेंशन लाइन पर गिरा, एक कार बुरी तरह हुई क्षतिग्रस्त
जनपद के नगर क्षेत्र के आंख अस्पताल मार्ग पर तेज आंधी के दौरान भारी भरकम पेड़ हाई टेंशन लाइन और बिजली के खंभे पर गिर गया जिसके चलते बिजली की लाइन के साथ पेड़ सड़क पर खड़ी हुई एक कार पर गिर गया था इस हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई लेकिन बेहतर बात यह रही कि कर में सवार दो लोग सुरक्षित बच गए थे। स्थानी लोगों की मदद से लोगों को कार से बाहर निकल गया था।