गोमिया: पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह की स्मृति में शोकसभा, आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई
Gumia, Bokaro | May 15, 2026 गोमिया प्रखंड के साड़म स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के प्रांगण में शुक्रवार को पूर्व मंत्री स्वर्गीय माधव लाल सिंह की स्मृति में एक शोकसभा आयोजित की गई। समय लगभग साढ़े 9 बजे शोकसभा के दौरान शिक्षक अजीत नारायण प्रसाद ने पूर्व मंत्री के सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक जीवन पर चर्चा करते हुए उन्हें असाधारण प्रतिभा का धनी बताया।