कोल: शिक्षकों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर BSA पर घूसखोरी के आरोप लगाए, BSA को रिश्वत देने के लिए मांगी भीख
Koil, Aligarh | Jun 9, 2025 अलीगढ़ में शिक्षकों के द्वारा अनोखा प्रदर्शन किया गया है। प्रदर्शन करते हुए शिक्षक कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्ट्रेट में शिक्षकों ने BSA पर घूसखोरी और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए और भीख मांगी है। शिक्षकों ने बताया कि यह भीख बीएसए को रिश्वत देने के लिए मांगी गई है। शिक्षकों ने बेसिक शिक्षा विभाग कि कर्मचारियों पर भी घूसखोरी के आरोप लगाए हैं।