हैदरगढ़: जरगावां में दो साल से क्षतिग्रस्त सात लाख का नाला, रिकवरी आदेश के बावजूद मरम्मत नहीं, जल निकासी हुई बाधित
सिद्धौर ब्लॉक क्षेत्र के जरगावां में क्षेत्र पंचायत निधि से करीब सात लाख रूपये लागत से दो साल पहले निर्मित 120 मीटर लंबा नाला उद्घाटन से पहले मूसलाधार बारिश में ढह गया था। मरम्मत के अभाव में यह नाला अब जगह-जगह से क्षतिग्रस्त है। बारिश में गांव की जल निकासी बाधित होने से लोगों अभी से समस्या का खतरा मडराने लगा है।