अनूपपुर: कर्नाटक हादसे में अनूपपुर के दो श्रमिकों के असामयिक निधन पर जिला प्रशासन ने जताया गहरा शोक
कर्नाटक प्रांत की एक ग्रेनाइट खदान में चट्टान धंसने से हुई आकस्मिक हृदयविदारक दुर्घटना में अनूपपुर जिले के 2 श्रमिकों के असामयिक निधन पर जिला प्रशासन ने गहरा शोक व चिंता व्यक्त की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना में जनपद पंचायत जैतहरी के ग्राम पंचायत सेमरवार (वार्ड नंबर 9) निवासी 36 वर्षीय भुवनेश्वर सिंह गोंड एवं 22 वर्षीय युवक की भी मौत हुई है ।