कासगंज: मुहम्मदपुर गांव के पास कार अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में कार सवार 5 लोग घायल हुए
ढोलना थाना क्षेत्र के ग्राम मुहम्मदपुर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पुलिस के अनुसार चालक राहुल कुमार को नींद आने से सुजुकी सेलेरियो अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में राहुल कुमार समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों में सोपाली, रक्षता, कमला और गौरव शामिल हैं। सभी घायल अलीगढ़ के थाना गंगीरी क्षेत्र के नगला सुमेर गांव के निवासी बताए गए है।