मुंगेर: विवादित जमीन पर मकई की फसल नष्ट करने का आरोप, घेराबंदी को लेकर बढ़ा तनाव
Munger, Munger | Jun 13, 2026 मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हसनपुर मौजा में विवादित जमीन को लेकर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। आरोप है कि करीब 50 लोगों ने खेत में लगी मकई की फसल को नष्ट कर जमीन की घेराबंदी करने का प्रयास किया। घटना को लेकर पीड़ित पक्ष ने इसे जबरन कब्जे की कोशिश बताते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार हसनपुर चिंकदह महादेव स्थान की लगभग पौने दो बीघा जमीन