मुज़फ्फरनगर: भोपा मार्ग स्थित जट मुझेड़ा के समीप ट्रेक्टर ट्राली की चपेट में आकर बाइक सवार युवक घायल, राहगीरों ने परिजनों को दी सूचना
भोपा मार्ग स्थित ग्राम जट मुझेड़ा के समीप एक ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान मौके पर मौजूद राहगीरों ने बाइक सवार युवक का किसी तरह उसके परिजनों से सम्पर्क कराया। सूचना मिलते ही घायल युवक के परिजन मौके पर पहुंचे और नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में घायल युवक का उपचार कराया जा रहा है।