मुज़फ्फरनगर: कस्बा छपार में हाई टेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम
कस्बा छपार में एक घर में पिता और उसका बेटा चिनाई का काम कर रहे थे। इस दौरान काम कर रहे 22 वर्षीय युवक द्वारा उसके हाथ में पकड़ी लकड़ी की बल्ली फिसल गई जो वहां मौजूद 11 हजारी हाई टेंशन विद्युत् लाइन से टकरा गई जिससे करंट से युवक की दर्दनाक मौत हो गई। थाना छपार पुलिस द्वारा तत्काल मोके पर पहुंच मृतक युवक के परिजनों व ग्रामीणों शांत कर अग्रिम कार्रवाई की गई।