दमोह: बारिश को लेकर प्रशासन अलर्ट, उफनते पुल-पुलियों पर लगेंगे संकेतक बोर्ड, कलेक्टर ने विभिन्न विभागों को दिया निर्देश
Damoh, Damoh | Jul 8, 2026 दमोह में मानसून के दौरान संभावित हादसों की रोकथाम को लेकर कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग को उफनते पुल-पुलियों, निर्माणाधीन स्थलों और जलभराव संभावित मार्गों पर चेतावनी एवं संकेतक बोर्ड लगाने के आदेश दिए गए। नगर पालिका को जलभराव की समस्या दूर करने जर्जर भवनों की पहचान कर उन्हें प्रतिबंधित करने कहा।