हनुमानगढ़: जंक्शन में दहेज प्रताड़ना से जुड़े मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर महिला एसपी कार्यालय पहुंची, एसपी ने दिया आश्वासन
हनुमानगढ़ जंक्शन में दहेज प्रताड़ना से जुड़े एक प्रकरण में प्रभावि कार्रवाई की मांग को लेकर नजदीकी गांव मक्कासर निवासी एक महिला जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची। पुलिस अधीक्षक नरेंद्र मीणा कार्यालय के दरवाजे पर आए और महिला की फरियाद सुनी। पुलिस अधीक्षक ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल सुनवाई की तथा महिला थाना अधिकारी को निर्देश दिए।