कांके: रातू रोड स्थित बीजेपी महानगर जिला कार्यालय में प्रदेश बीजेपी की चल रही बैठक
Kanke, Ranchi | Jun 26, 2026 रातू रोड स्थित बीजेपी महानगर जिला कार्यालय में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे से प्रदेश बीजेपी की बैठक चल रही है। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी मौजूद हैं। वहीं रांची विधायक सीपी सिंह, हटिया विधायक नवीन जायसवाल, रांची महानगर जिला अध्यक्ष वरुण साहू, महापौर रोशनी खलखो, उपमहापौर नीरज कुमार सहित बीजेपी के कई नेता मौजूद हैं।