मदनपुर: बनिया गांव की पीसीसी सड़क में अनियमितता का आरोप, कांग्रेस नेता ने जांच की मांग उठाई
मदनपुर प्रखंड अंतर्गत एनएच-19 से बनिया गांव तक ग्रामीण कार्य विभाग औरंगाबाद द्वारा निर्मित पीसीसी सड़क निर्माण में भारी अनियमितता का मामला सामने आया है। पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि सह कांग्रेस नेता संजीव कुमार सिंह ने सड़क निर्माण कराने वाली संवेदक संस्था मेसर्स रामानंदन कंस्ट्रक्शन पर लापरवाही और घटिया निर्माण सामग्री इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है।