मुज़फ्फरनगर: 13 अप्रैल को मुजफ्फरनगर में सीएम योगी की विशाल जनसभा, जयंत चौधरी भी करेंगे मंच साझा, युवाओं को मिलेगा नौकरी का तोहफा
मुजफ्फरनगर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रस्तावित जनसभा अब 13 अप्रैल को होगी। पहले यह कार्यक्रम 9 अप्रैल को तय था। शहर के प्रदर्शनी मैदान में होने वाली इस रैली में आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी भी मंच साझा करेंगे। कार्यक्रम के दौरान रोजगार मेले का उद्घाटन होगा, जिसमें करीब 5000 युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। जिस पर जिला प्रशासन तैयारी में जुट गया है।