मंझनपुर: जवई पड़री में हरे पेड़ काटकर खेत पर किया कब्जा, रुपये हड़पने का आरोप, पीड़ित ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई
मोहब्बतपुर पइंसा थाना क्षेत्र के जवई पड़री गांव निवासी बुध कुमार ने गांव के ही कुछ लोगों पर हरा पेड़ कटवाने, खेत पर जबरन कब्जा करने, उधार लिए रुपये वापस न करने तथा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले में कार्रवाई न होने से परेशान पीड़ित ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।