बागपत: सिसाना गांव में बिजली के तारों में अचानक लगी आग, जिससे मची अफरा-तफरी
Baghpat, Bagpat | May 29, 2026 सिसाना गांव निवासी प्रमोद ने शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे जानकारी देते हुए बताया की गुरुवार की रात अचानक बिजली के तारों में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते तारों से उठी चिंगारियों ने आग का रूप ले लिया, जिससे आसपास के लोगों में भय का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।