गुना नगर: रामनगर: पत्नी के मायके जाते ही ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने लाइव वीडियो बनाकर निगली सल्फास की गोलियां
फतेहगढ़ के रामनगर में 28 वर्षीय वल्लभ मीणा ने पारिवारिक विवाद के बीच लाइव वीडियो बनाकर सल्फास खा लिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत से पहले उसने सुसाइड नोट और वीडियो में ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना के आरोप लगाए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।