जबलपुर: फिजियोथेरेपिस्ट की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, एएसपी ने निष्पक्ष जांच का दिया आश्वासन
जबलपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज से हाल ही में फिजियोथेरेपिस्ट की डिग्री पूरी करने वाले डॉक्टर भानु माहौर की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला अब गरमाता जा रहा है। भानु के परिजनों ने इसे सोची-समझी साजिश और निर्मम हत्या करार देते हुए पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। भानु के भाई उमाकांत माहौर ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकां