मेरठ: रेलवे रोड पर पुलिस और सर्विसलांस टीम ने 75 हजार का इनामी ड्रग्स माफिया तस्लीम को दिल्ली से गिरफ्तार किया
Meerut, Meerut | Jul 2, 2026 मेरठ की रेलवे रोड थाना पुलिस और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 75 हजार रुपये के इनामी ड्रग्स माफिया तस्लीम को दिल्ली के जहांगीरपुरी मेट्रो स्टेशन से गिरफ्तार किया। आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था और एनडीपीएस एक्ट के दो मामलों में पुलिस को उसकी तलाश थी। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।