बालोद: करकाभाट समेत 4 शुगर मिलों पर किसानों का ₹83 करोड़ बकाया, भुगतान नहीं होने पर आंदोलन और तालाबंदी की चेतावनी
Balod, Balod | May 2, 2026 बालोद जिले के करकाभाट शुगर मिल सहित प्रदेश के चार शुगर मिलों में गन्ना बेचने के दो से तीन माह बाद भी किसानों को भुगतान नहीं मिला है। इसको लेकर किसानों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। एक सप्ताह के भीतर भुगतान नहीं होने पर भारतीय किसान संघ ने आंदोलन और तालाबंदी की चेतावनी दी है।