खरगोन में महिला कांग्रेस ने देश में महिला आरक्षण को तत्काल लागू करने की मांग की है। इस संबंध में 'प्रधानमंत्री को पत्र' पोस्टकार्ड अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत प्रधानमंत्री से महिला आरक्षण तुरंत लागू करने की मांग करते हुए जिले से अब तक 5000 पोस्टकार्ड दिल्ली भेजे जा चुके हैं।