दरभंगा: दरभंगा शहर के विकास के लिए मुख्यमंत्री से मिले नगर विधायक संजय सरावगी, कई लंबित योजनाओं की स्वीकृति की उम्मीद
दरभंगा शहर के समग्र विकास एवं कई महत्वपूर्ण योजनाओं की स्वीकृति को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता, बिहार विधान सभा में सत्तारूढ़ दल के सचेतक सह नगर विधायक संजय सरावगी ने पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। इस अवसर पर नगर विधायक ने पाग-चादर से मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस बात जानकारी नगर विधायक ने शुक्रवार को दोपहर 2.30 बजे प्रेस रिलीज जारी कर दी।