दरभंगा: मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर महापौर की अध्यक्षता में नगर निगम में बैठक
दरभंगा नगर निगम के सभागार में महापौर की अध्यक्षता में शुक्रवार को दोपहर 3:30 बजे साफ-सफाई को लेकर बैठक आयोजित की गई । यह बैठक 11 जनवरी को दरभंगा में बिहार के मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर की गई थी। जहां संबंधित कर्मियों को साफ सफाई को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए थे।