दरभंगा: दरभंगा के सांसद ने बिहार के नए राज्यपाल से मुलाकात की, दरभंगा में हाईकोर्ट बेंच की मांग रखी
बिहार के नव नियुक्त राज्यपाल आरिफ मुहम्मद खान के शपथ ग्रहण करने के बाद पटना स्थित राजभवन में दरभंगा के सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डा गोपाल जी ठाकुर ने उनसे शिष्टाचार मुलाकात की। उन्हें मिथिला की संस्कृति और परंपरा के अनुसार पाग एवं अंगवस्त्र से सम्मानित किया। इसकी जानकारी सांसद ने शुक्रवार की शाम 4.30 बजे प्रेस रिलीज जारी कर दी।