सिरोही: हाईवे पर मगरमच्छ आने से थमी रफ्तार, आधे घंटे तक सड़क पर घूमता रहा
Sirohi, Sirohi | May 10, 2026 सिरोही जिले में ब्यावर-पिंडवाड़ा फोरलेन पर शनिवार देर रात उस समय वाहन चालकों में हलचल मच गई, जब वीरवाड़ा गांव के पास एक मगरमच्छ हाईवे पर घूमता नजर आया। मगरमच्छ को देखकर कई वाहनों के चालकों ने एहतियातन अपने वाहन रोक दिए और कुछ देर तक यातायात धीमा रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मगरमच्छ करीब 150 से 200 मीटर तक सड़क पर इधर-उधर घूमता रहा। लगभग आधे घंटे तक वह ह