पिपरा: हरिहरगंज प्रखंड सभागार में मुख्यमंत्री चिकित्सा अनुदान योजना का लगा शिविर, गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए दिए गए आवेदन
Pipra, Palamu | Jun 11, 2026 हरिहरगंज प्रखंड सभागार में गुरुवार को झारखंड सरकार की मुख्यमंत्री चिकित्सा अनुदान योजना के तहत विशेष शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद मरीजों को इलाज के लिए सरकारी आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन जमा किए गए।