महावन: गांव कारव में हुआ रागनी महोत्सव, कलाकारों ने पूरी रात बांधा समा
गुरुवार की रात गांव कारव में समाज सेवी हरवीर पहलवान के तत्वाधान में आयोजित भव्य रागनी महोत्सव का आयोजन किया गया प्रसिद्ध रागनी कलाकार नरदेव बेनीवाल और रोहतास धाम की धमाकेदार प्रस्तुति ने रात भर धमाल मचाया संजना चौधरी भावना भारती और राधा चौधरी ने अपनी आवाज से लोगों का मन मोह लिया कार्यक्रम पूरी रात जारी रहा