अनूपपुर: जल गंगा संवर्धन अभियान बना जनआंदोलन, जनभागीदारी से जल संरक्षण में अनूपपुर ने बनाई नई पहचान
19 मार्च से 30 जून 2026 तक जिले में संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत प्रशासन और आमजन की सहभागिता से जल संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए गए। कलेक्टर हर्षल पंचोली के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ अर्चना कुमारी के मार्गदर्शन में विभिन्न विभागों ने रेन वाटर हार्वेस्टिंग, चेक डैम निर्माण, खेत तालाब, डगवेल रिचार्ज, जल संरचनाओं की मरम्मत किया गया ।